गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम के चुनाव भाजपा और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि यह परिणाम पार्टी और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के स्थानीय निकायों और गांधीनगर नगरपालिका के चुनावों के परिणाम राज्य की जनता और भाजपा के बीच गहरे संबंध की पुन: पुष्टि करती है। हमें लगातार आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को साधुवाद।’’ भाजपा ने जीएमसी में अपनी सत्ता बरकरार रखी और दो अन्य नगर निकायों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने भगवा पार्टी से देवभूमि-द्वारका जिले में भानवड नगरपालिका को छीन लिया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकिकांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना