मोदी सरकार में जगह न मिलने का जवाब, नीतीश कुमार की कैबिनेट विस्तार पॉलिटिक्स

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2019

पटना। नरेंद्र मोदी सरकार पार्ट 2 में जेडीयू के एक भी मंत्री नहीं होने के बाद आज बिहार में सियासी बदलाव का सुपर संडे साबित हुआ। मोदी सरकार में जेडीयू के एक भी मंत्री शामिल नहीं होने के बाद नीतीश कुमार ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 8 नए मंत्री बनाएं। जिसमें भाजपा और लोजपा को कोई जगह नहीं मिली। जिसके बाद मोदी सरकार से जेडीयू की सियासी दूरी के मायने निकाले जा रहे हैं।  बिहार मंत्रिमंडल विस्‍तार में आठ नए मंत्री शामिल किए किए गए जिन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में इस वक्त 25 मंत्री हैं और मंत्री बनाए जाने की अधिकतम सीमा 36 है। मतलब 11 मंत्री पद फिलहाल खाली थे जिनमें से आठ मंत्री बनाए जाने के बाद 3 शेष हैं।  

नीतीश के नए मंत्री-

संजय झा

अशोक चौधरी

श्‍याम रजक 

नीरज कुमार

नरेंद्र नारायण यादव

लक्ष्मेश्वर राय

रामसेवक सिंह

बीमा भारती 

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोले नीतीश कुमार, हमें प्रस्ताव मंजूर नहीं

नीतीश कुमार मंत्रीमंडल विस्तार के कदम को सूबे के सियासी समीकरण को साधने की कवायद के रुप में देखा जा सकता है। नीतीश के मन में क्या चल रहा है ये किसी को नहीं पता क्योंकि उनकी राजनीति भी हमेशा चौंकाने वाली होती है। हालांकि भाजपा ने मंत्रीमंडल विस्तार को जेडीयू का अधिकार बताया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस बारे में कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाएं और किसे नहीं।

प्रमुख खबरें

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन