मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- जनता dynasty नहीं बल्कि honesty चाहती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि जनता ‘डाइनेस्टी (वंशवाद)’ नहीं बल्कि ‘हानेस्टी (ईमानदारी)’ चाहती है। मोदी ने यहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ और कई अन्य की आधारशीला रखने के बादकहा, ‘‘प्रत्येक भारतीय को बहादुर पायलट अभिनंदन पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा कि 1.1 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,000 रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें: आतंकियों को धन मुहैया कराने और जाली मुद्रा के प्रसार में आई कमी: राजनाथ

यहां से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने कहा कि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्मित हुई है और यह ‘‘मेक इन इंडिया’’ का अच्छा उदाहरण है। इस ट्रेन ने मदुरै से अपना शुरुआती सफर शुरू किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सबसे तेज ट्रेन ‘तेजस’ को हरी झंडी दिखायी है और यह सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक है। यह ‘मेक इन इंडिया’ का अच्छा उदाहरण है जिसे भारत ने चेन्नई के आईसीएफ में निर्मित किया है।’’ संत तिरुवल्लुवर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब भी कोई दुर्लभ मौका आये तो कुछ दुर्लभ कृत्य करने के लिये उस मौके का फायदा उठायें।’’

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ