मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- गालियों की डोज़ के साथ ही जनता के प्यार का डोज़ भी बढ़ रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विरोधियों की  गाली की डोज़  जैसे जैसे बढ़ रही है, वैसे वैसे जनता के  प्यार और विश्वास की डोज़  भी बढ़ रही है। मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, जैसे-जैसे विरोधियों द्वारा गालियों की डोज़ बढ़ाई जा रही है, वैसे-वैसे जनता मुझ पर अपने प्यार और विश्वास की डोज़ भी बढ़ाती जा रही है। उन्होंने कहा, मुझे वे महामिलावटी गाली दे रहे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को, मिर्जापुर को बारी-बारी से लूटा था, जिन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा की आग में ढकेल दिया था, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की खदानों को लूट कर अपनी तिजोरियां भर ली थीं। 

मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले बुआ के बबुआ यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि भाजपा वालों की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म होती है। ऐसी बात वही कर सकता है जिसके लिए मां-बहन-बेटियों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का जरा सा भी महत्व न हो। हमारे लिए शौचालय, मां-बहन-बेटियों का इज्जत घर है। उन्होंने कहा कि बुआ बसपा सुप्रीमो मायावती हो या बबुआ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव: या फिर कांग्रेस के नामदार हों, उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं। मोदी बोले, उन्हें लगता है कि मतदाता उनकी जागीर है। वो जब चाहेंगे, अपनी जागीर एक दूसरे को दे देंगे। उन्होंने कहा, ये लोग अपनी कुर्सी के सौदे में मतदाता को ही नहीं, अपने कार्यकर्ताओं को भी भूल जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के