मोदी के गद्दी छोड़ने का वक्त नजदीक आ गया है: अहमद पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

 अहमदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शनिवार को कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के नतीजे इशारा करते हैं कि भाजपा केन्द्र की सत्ता से भी बाहर होने वाली है। गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों का भाजपा से मोह भंग हो गया है। पटेल ने कहा, ‘‘जब आप झूठे वादे करके और झूठ फैलाकर 2014 में सत्ता में आए तो आपने नहीं सोचा होगा कि आप केवल चार साल में अलोकप्रिय हो जाएंगे। लोगों का अब भाजपा से मोहभंग हो गया है। इसलिए कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती।’’ 

यह भी पढ़ें: अब देवगौड़ा ने कहा, मैं भी एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर हूं

पटेल ने सवाल किया, ‘‘आप विदेशी दौरों पर जाकर इंदिरा गांधी भी नहीं बन सकते। आप डिजायनर जैकेट और कुर्ते पहनने से राजीव गांधी नहीं बन सकते। ऐसे नेताओं की जमात में शामिल होने के लिए, आपको उनकी तरह त्याग करना होता है। क्या आपमें ऐसा करने का साहस है?’’  मोदी ने हाल में कहा था कि पंजाब का करतारपुर कांग्रेसी नेताओं में ‘‘दृष्टिकोण में कमी’’ के कारण आजादी के समय पाकिस्तान में चला गया था। मोदी की इस टिप्पणी के संदर्भ में पटेल ने सवाल किया कि क्या मोदी उस समय के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार वल्लभभाई पटेल को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ आप सरदार पटेल की मूर्ति बना रहे हैं और दूसरी तरफ आप उनका अपमान कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन