मोदी मंत्रीमंडल से जुड़ने का टाइम खत्म, भविष्य में भी जदयू सरकार में शामिल नहीं होगी: केसी त्यागी

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बिहार में नीतीश, पासवान और मोदी की तिकड़ी ने सूबे के 40 में से 39 सीटों पर जीत का परचम लहराया। लेकिन मोदी मंत्रीमंडल से जदयू के नदारद रहने से दोनों के बीच उठे मतभेद की खबरें चढ़ते चुनावी पारे के साथ बढ़ती जा रही है। मोदी कैबिनेट के गठन पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का वक्त खत्म हो गया है। अब भविष्य में भी जदयू मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी।

जदयू प्रवक्ता का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब आज ही बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए जदयू के आठ सदस्यों को मंत्री बनाया है। जिसमें भाजपा व लोजपा को शामिल नहीं किया गया। इससे पहले नीतीश कुमार ने भी भाजपा को बाहर से समर्थन देने की बात कही थी। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का चुनाव साल 2020 में होगा।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल