नीतीश मंत्रीमंडल विस्तार पर बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी का बड़ा बयान

bihar-s-deputy-cm-sushil-modi-s-big-statement-on-nitish-cabinet-expansion
अभिनय आकाश । Jun 2 2019 1:22PM

नीतीश सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जदयू की सहयोगी भाजपा और लोजपा को जगह नहीं मिलने के बाद राजग में आपसी खटास के रुप में देखा जा रहा था।

पटना। बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कोई कन्फ्यूजन नहीं है। मंत्रीमंडल विस्तार पर पार्टी ने तय किया इस बार विस्तार में भारतीय जनता पार्टी शामिल नहीं होगी। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के मंत्रियों कर रिक्तियां भरने की पेशकश की थी। लेकिन पार्टी नेतृत्‍व ने फिलहाल इसे टाल दिया है। बता दें कि आज सुबह जनता दल (युनाइटेड) के कई विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी जेडीयू के 8 विधायकों को मंत्री बनाया। इनमें नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय के नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार में जगह न मिलने का जवाब, नीतीश कुमार की कैबिनेट विस्तार पॉलिटिक्स

नीतीश सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जदयू की सहयोगी भाजपा और लोजपा को जगह नहीं मिलने के बाद राजग में आपसी खटास के रुप में देखा जा रहा था। गौरतलब है कि मोदी सरकार के नए कैबिनेट में जदयू को कोई भी मंत्रीपद नहीं मिला था। नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार में सांकेतिक भागीदारी के बजाए पार्टियों को अनुपात के हिसाब से मंत्रिमंडल में भागीदारी मिलने की बात कही थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़