मोदी की अमेरिका यात्रा ने भारत को विश्व मंच पर नयी चमक दी है : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

 नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेश वापसी पर स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका की उनकी ‘‘ऐतिहासिक यात्रा’’ ने भारत को ‘‘विश्व मंच पर एक नयी चमक’’ दी है। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि मोदी का नेतृत्व संभावनाओं से भरे ‘न्यू इंडिया’ के लिए आशा की एक किरण है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: उत्तरी महाराष्ट्र पर भाजपा की नजर

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं लाखों लोगों के साथ अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं जिसने भारत को विश्व मंच पर एक नयी चमक दी है। उनका नेतृत्व ‘न्यू इंडिया’ के लिए आशा की एक किरण है, जो संभावनाओं से भरा है। वह एक ऐसे नेता हैं जिनका भारत में लंबे समय से इंतजार था।’’

इसे भी पढ़ें: रामदेव का बड़ा हमला, बोले- चिदंबरम के बाद सोनिया और राहुल गांधी का नंबर

प्रधानमंत्री शनिवार रात को अमेरिका की अपनी यात्रा से यहां लौट आए। उन्होंने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा और ‘‘हाउडी मोदी’’ सहित कई कार्यक्रमों को संबोधित किया।  मोदी ने इस दौरान विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक भी शामिल थी। भाजपा ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जहां हजारों पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए।

 

प्रमुख खबरें

DC vs RR IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, पोरेल और फ्रेजर-मैकगर्क की अर्धशतकीय पारी

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया