राष्ट्रीय शिक्षा नीति में टीचर्स का बड़ा रोल, मोदी बोले- देश को गढ़ने का काम शिक्षकों के हाथ में

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. राधाकृष्णन जी को उनके जन्म दिवस पर आदरांजली दे रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे वर्तमान राष्ट्रपति भी शिक्षक हैं। उनका जीवन का प्रारंभिक काल शिक्षक के रूप में बीता। उन्होंने कहा कि आज जब देश आजादी के अमृतकाल के अपने विराट सपनों को साकार करने में जुट चुका है, तब शिक्षा के क्षेत्र में राधाकृष्णन जी के प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के मिशन पर आज राहुल से दिल्ली में मुलाकात

मोदी ने कहा कि युवा दिमाग को आकार देने के लिए हम शिक्षकों के आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों से कहा कि हमें न केवल छात्रों को शिक्षित करना है बल्कि उनके जीवन को बदलना भी है। उन्होंने कहा कि अपने शैक्षणिक परितंत्र को मजबूत करने के लिए भारत सही दिशा में बढ़ रहा है। इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी थी और पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने लिखा कि शिक्षक दिवस के अवसर परविशेष रूप से उन सभी मेहनती शिक्षकों को बधाई, जिन्होंने युवा मन में शिक्षा की उमंग का संचार किया है। मैं हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।

प्रमुख खबरें

भारत में दो साल में बनेगा पहला स्वदेशी Civil Aircraft, Ram Mohan Naidu ने दी जानकारी

Rajya Sabha चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के बजाय Akhilesh Yadav का ध्यान यूपी की 403 सीटों पर

Assam की Nagaon Lok Sabha Seat पर उपचुनाव: पहले दो घंटे में 17.68 फीसदी मतदान

Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में