प्रधानमंत्री कोष में 501 रुपये देने वाले व्यक्ति से मोदी ने कहा- छोटा या बड़ा कुछ नहीं होता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस और ऐसी ही “चुनौतीपूर्ण”परिस्थितियों से लड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए कोष में योगदान देने की घोषणा करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार संभवत: पहले व्यक्ति हैं। बॉलीवुड अभिनेता द्वारा इस कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा किये जाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “शानदार पहल ,अक्षय कुमार। स्वस्थ भारत के लिये आइए दान करते रहें।” जब एक व्यक्ति ने अपने द्वारा इस कोष में दिए गए 501 रुपये के योगदान पर ट्वीट करते हुए इसे “महज एक छोटी रकम” बताया तो प्रधानमंत्री ने उस कर कहा, “कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता।” मोदी ने कहा, “हर एक योगदान महत्व रखता है। यह कोविड-19 को हराने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।” प्रधानमंत्री ने एक छात्र द्वारा दिए गए 1000 रुपये के योगदान के लिये उसे शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि देश का भविष्य राष्ट्र के भविष्य को सुनिश्चित कर रहा है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने जब प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के लिये 31 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये 21 लाख रुपये के योगदान का ऐलान किया तो मोदी ने ट्वीट किया, “यह शानदार अर्धशतक है, रैना।” अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “यह ऐसा वक्त है जब जिंदगी में जो मायने रखता है वह है हमारे लोगों की जिंदगी। और हमें इसके लिये जो कुछ भी जरुरी हो करने की जरूरत है। मैं नरेंद्र मोदीजी के पीएम-केयर्स फंड में अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये देने की शपथ लेता हूं।” 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 34 पहुँचा, विदेश यात्रा से लौटे लोगों को आब्जर्वेशन रखा गया

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra