सेमीफाइनल में हार चुकी है मोदी-शाह की जोड़ी: बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

अमेठी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लोग नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को  चुनाव जीतने की मशीन  बताते हैं लेकिन यह मशीन  सेमी फाइनल  में फेल हो चुकी है।बघेल ने बरसंडा की एक जनसभा में कहा,  भाजपा के लोग कहते है कि (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी और (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह की जोडी चुनाव जीतने की मशीन है लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह मशीन सेमीफाइनल यानी छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में फेल हो चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि यह मशीन फाइनल में भी फेल हो जायेगी क्योंकि अब तक के हुए मतदान में मतदाताओं ने अपना रूझान कांग्रेस की ओर दिखा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2014 में किये गये चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आजकल राष्ट्रवाद की बात चुनावी फायदे के लिए कर रहे हैं।  किसान खेत में काम कर रहा है। मजदूर अपना पसीना बहा रहा है। शिक्षक अपना काम कर रहा है। क्या ये राष्ट्रवाद नहीं है ... जो भाजपा को वोट दे, वह राष्ट्रवादी है और जो न दे, वह देशद्रोही है।’’ बघेल ने कहा कि आज देश, संविधान, संस्थाएं खतरे में हैं। नीरव मोदी और ललित मोदी देश का पैसा लेकर भाग जाते हैं, सरकार कुछ नहीं कर पाती है। सवाल उठता है कि पैसा लेकर भागने वाले सब मोदी ही क्यों होते हैं। मोदी अपने को देश का चौकीदार कहते हैं और खुद चोरी करवाते हैं। देश को ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

Global Tensions और FII बिकवाली का डबल अटैक, Share Market की कमजोर शुरुआत, Sensex गिरा

Share Market Opening Bell | युद्ध के साये और FII की बिकवाली से बाजार पस्त! Sensex 138 अंक टूटा, Nifty 23,100 के करीब

Punjab Investor Summit में CM Mann का पिछली सरकारों पर हमला, विरासत में कर्ज मिला, हमने विकास किया

ये जज मंजूर नहीं...हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल