भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी, शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर अभिनेता से नेता बने सन्नी देओल तक को मैदान में उतारा है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पंजाब में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा चार विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा उन 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं जो हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हरियाणा में 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत और अनुराग ठाकुर भी प्रचार करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी से KCR ने की मुलाकात, तेलंगाना के लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा

पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, अनिल जैन और बी एल संतोष भी हरियाणा की यात्रा पर होंगे। भाजपा की सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी, अभिनेता सन्नी देओल, मनोज तिवारी, सांसद और गायक हंसराज हंस भी राज्य में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। कांग्रेस शासित पंजाब में प्रचार के लिए भाजपा ने 36 नेताओं की सूची तैयार की है। पंजाब में प्रचार करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, थावरचंद गहलोत, अनुराग ठाकुर और सोम प्रकाश शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: हाउडी मोदी कार्यक्रम में ट्रंप का शामिल होना सामान्य घटना नहीं, मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में एक: नड्डा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य के दौरे पर होंगे। पंजाब में प्रचार करने वालों में शाहनवाज हुसैन, बी एल संतोष, तरूण चुघ और अविनाश राय खन्ना भी शामिल हैं। फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां में उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। शिरोमणि अकाली दल दाखा और जलालाबाद सीटों से जबकि भाजपा फगवाड़ा (एसटी) और मुकेरियां सीट से चुनाव लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!