Bengaluru Tech Summit | बेंगलुरु टेक समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, भारत ने गरीबी के खिलाफ जंग में तकनीक को बनाया हथियार

By रेनू तिवारी | Nov 16, 2022

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बाली में हैं। वहां पर जी20 देशों की बैठक चल रही हैं। इसी बीच बेंगलुरु टेक समिट में पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान, कम डेटा लागत ने गरीब छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में मदद की। वरना छात्र पूरे 2 साल शिक्षा से वंचित रह जाते। भारत प्रौद्योगिकी का उपयोग गरीबी के खिलाफ एक हथियार के रूप में कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का दावा, गोवा सरकार कार्यकाल खत्म होने से पहले सभी वन अधिकार मामलों का करेगी निपटारा

 

बेंगलुरु टेक समिट में पीएम मोदी ने कहा, "आपका निवेश और हमारा इनोवेशन चमत्कार कर सकता है। आपका भरोसा और हमारी तकनीकी प्रतिभा चीजों को संभव बना सकती है। मैं आप सभी को हमारे साथ काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं क्योंकि हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में अग्रणी हैं।"

बेंगलुरु टेक समिट में प्री-रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा भारत ने इस वर्ष वैश्विक नवाचार सूचकांक में 40वीं रैंक की छलांग लगाई। 2015 में हम 81वें स्थान पर थे। भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हो गई है, अब हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े हैं। यह भारत के टैलेंट पूल के कारण है। भारत के इनोवेशन इंडेक्स में बेंगलुरु नंबर 1 है। बेंगलुरु प्रौद्योगिकी का घर है। यह एक समावेशी और अभिनव शहर है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश