परमाणु धमकी पर मोदी का तगड़ा अल्टीमेटम, माताओं-बहनों से की ऐसी अपील, सभी चौंके

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर धार में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए इंडिया टुडे के एक्सक्लूसिव खुलासे का ज़िक्र किया जिसमें पहली बार जैश-ए-मोहम्मद ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान उठाने की बात कबूल की थी। उन्होंने कहा कि जैश के एक शीर्ष कमांडर का कबूलनामा इस बात का सबूत है कि नया भारत न सिर्फ़ आतंक का डटकर जवाब देता है, बल्कि किसी की भी परमाणु धमकियों से नहीं डरता। जोरदार तालियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर पोछे थे। हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने एक और पाकिस्तानी आतंकवादी को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाते देखा। यह नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता। यह नया भारत है जो आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। सभा की शुरुआत में पीछे से जब हलचल हुई तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप कितनी भी दूर क्यों न हो, आपके दिल की बात तो समझ ही लेता हूं जी।  

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सूरत में स्वच्छता अभियान, केंद्रीय मंत्री ने की सड़कों की सफाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब देखते हैं कि मां ठीक रहती है तो सब ठीक रहता है। मां अगर बीमार होती है तो सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मांओं-बहनों को समर्पित है। एक भी महिला जानकारी या संसाधनों के अभाव में गंभीर बीमारी का शिकार न हो। ऐसी कई बीमारियां होती हैं जो चुपचाप आती हैं और धीरे-धीरे बड़ी बन जाती हैं। आज विश्वकर्मा जयंती पर मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं। मैं आपसे यही मांगता हूं कि संकोच किए बिना इन कैंप में जाकर जांच जरूर कराएं। एक बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग सकता हूं न।

प्रमुख खबरें

Irani Cup: स्मरण के नाबाद 126 रन, Rest of India ने जम्मू कश्मीर पर ली 265 रन की बढ़त

IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब ने Delhi Police के इनकार को Delhi High Court में दी चुनौती, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे