मोदी ने राजद्रोह कानून खत्म करने के वादे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

सोनगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर अपने घोषणापत्र में राजद्रोह कानून को खत्म करने और कश्मीर में सुरक्षा बलों को कम करने जैसे वादे को लेकर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी पाकिस्तान की मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र व्यापार आतंक का निर्यात करना है।  मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि क्या जो लोग देश को टुकडे़-टुकडे़करना चाहते हैं, वे देशद्रोही नहीं हैं? कांग्रेस अब कह रही है कि वह देशद्रोह कानून को समाप्त कर देगी। क्या हम 125 साल पुरानी पार्टी से इसकी उम्मीद कर सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: इमरान के बयान पर बोले सुरजेवाला, मोदी को वोट देने का मतलब है पाक को वोट देना

भाजपा ने 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत विरोधी नारे लगाने के आरोपी छात्रों को संदर्भित करने के लिए ‘टुकडे़-टुकडे़ गैंग’ वाक्यांश का उपयोग करना शुरू किया और नक्सलियों और अलगाववादियों के साथ सहानुभूति रखने वालों पर हमला करने के लिए इस वाक्यांश को प्रचलन में लाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र सरदार पटेल की सोच के बिल्कुल विपरीत है। यदि वह जीवित होते, तो वह इस घोषणा पत्र को अस्वीकार कर देते। वे हमारे सशस्त्र बलों को गाली दे रहे हैं। वे कश्मीर में हमारी सेना की ताकत को कम करना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि यह घोषणापत्र पाकिस्तान की मांगों को पूरा करने का एक प्रयास है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress