काशी में दिव्यांग महिला के मोदी ने छुए पैर, फोटो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

By अंकित सिंह | Dec 16, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा अपने आप में सुर्खियों में रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काल भैरव मंदिर में जा कर पूजा की थी। उसके बाद उन्होंने गंगा स्नान किया था और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान ऐसे कई कार्य भी किए जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहे और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। जैसे कि उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई, पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया और उसके साथ ही बनारस के विकास को देखने के लिए आधी रात को निकल पड़ते हैं। इन तमाम वजह के साथ-साथ प्रधानमंत्री एक और वजह से सुर्खियों में रहे और वह वजह थी दिव्यांग महिला के पैर छूने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक दिव्यांग महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान एक दिव्यांग महिला उनके सामने आती हैं। उनसी मिलती हैं और उनके पैर छूने की कोशिश करती हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह करने से रोक दिया और खुद ही उनके पैर छू लिया। प्रधानमंत्री को ऐसा करते देख महिला भाव विभोर हो गई। हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महिला से बातचीत की थी। उनके साथ योगी आदित्यनाथ में मौजूद रहे। इसके बाद से इस तस्वीर को भाजपा नेताओं की ओर से खूब वायरल किया जा रहा है। भाजपा नेता तस्वीर के साथ नारी तू नारायणी... लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्यरात्रि के बाद वाराणसी की सड़कों पर निकले और काशी विश्वनाथ धाम और बनारस रेलवे स्टेशन का दौरा किया। देर रात करीब एक बजे पोस्ट किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि उन्होंने वाराणसी में ‘‘प्रमुख विकास कार्यों’’ का निरीक्षण किया। वाराणसी 2014 से प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। मध्यरात्रि के कुछ समय बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों से घिरे प्रधानमंत्री गोदौलिया चौक के पास वाराणसी की सड़कों पर टहल रहे थे, इस दौरान उनके स्वागत के लिए मार्ग को सजाया गया था और लोग ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगा रहे थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘काशी में प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। इस ऐतिहासिक शहर के लिए हर संभव सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा तैयार करने का हमारा प्रयास है।’’

प्रमुख खबरें

West Bengal में सरकार का बड़ा एक्शन! 250 से अधिक मदरसों पर लटकेगा ताला, 2500 अन्य जांच के घेरे में आये

Kerala Government: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के OPD समय और रिक्त पदों का विवरण दिखाना अनिवार्य

Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Air Strikes Afghanistan | पाकिस्तान लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान में बरसाईं मिसाइलें, 10 ठिकाने तबाह, तालिबान ने दी भीषण तबाही की धमकी!