राहुल का मोदी पर आरोप, कहा- PM कर रहे हैं दो भारत बनाने का प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

रायगंज। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला तेज करते हुए उन पर दो भारत बनाने का प्रयास करने के आरोप लगाए- एक नीरव मोदी और अनिल अंबानी जैसे अपने ‘‘दोस्तों’’ के लिए और दूसरा भारत देश के गरीब किसानों के लिए। गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह राफेल घोटाला की जांच सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित दोषी लोगों को सलाखों के पीछे भेजेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूर्व में भाजपा के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कांग्रेस के खिलाफ उनके आरोपों को खारिज कर दिया। 

उन्होंने उत्तर बंगाल में एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस देश में भाजपा के खिलाफ जी-जान से लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि नरेन्द्र मोदी के चेहरे की अभिव्यक्ति बदल गई है। गांधी ने कहा कि विभिन्न रैलियों में वह ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं। क्योंकि वह डरे हुए हैं कि अगर कांग्रेस ने राफेल घोटाले की जांच कराई तो वह जेल जा सकते हैं। कांग्रेस के न्याय योजना का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि गरीबों को 72 हजार रुपये वार्षिक धन देने की योजना के लिए पैसा अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे व्यवसायियों की जेब से आएगा जिन्होंने जनता का धन लूटा है।

इसे भी पढ़ें: राफेल मामले में मोदी सरकार को बड़ा झटका, दोबारा सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने कहा कि मोदी दो भारत बनाना चाहते हैं- एक अपने दोस्त निरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे दोस्तों के लिए और दूसरा गरीब किसानों और ईमानदार लोगों के लिए। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। मैं विजय माल्या, निरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे चोरों से नहीं डरता। नरेन्द्र मोदी डरते होंगे।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील