इस देश में शेर की तरह घुसने ही वाले थे मोदी, उससे पहले ही गोते खाते नाव की तरह डोलने लगे मकान, हिल उठी पूरी राजधानी

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 से 6 अप्रैल तक थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह 4 अप्रैल को बैंकॉक में 6वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। लेकिन पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले भूंकप के झटकों से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक सहम उठा है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निवासियों ने एक तेज़ और लंबे समय तक भूकंप महसूस किया, जिसके कारण इमारतें हिल गईं और दुकानों और दफ़्तरों को खाली कराना पड़ा। भूविज्ञान के लिए जर्मनी के GFZ ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था। इसे 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया। इस बीच यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: India Defence Upgrade, Russia-Ukraine War, PM Modi Sri Lanka Visit और Chinese Army से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

उम्मीद है कि नेता संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, क्षमता निर्माण, सुरक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश सुविधा के साथ-साथ समुद्री और डिजिटल कनेक्टिविटी पर विचार-विमर्श करेंगे। बयान में कहा गया है कि भारत बिम्सटेक ढांचे के भीतर ऊर्जा, जलवायु सुरक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री 3 अप्रैल को शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए अपने थाई समकक्ष पैतोंगटार्न शिनावात्रा से मिलने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job

ठीक हो जाओ, फिर लड़ना सिखाऊंगा...Captain Smit Machhar के घाव देखने के बाद बोले UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!

Karnataka Voter List विवाद: Congress Minister बोले- SIR पूरी तरह सही, 1 करोड़ नाम कटना जायज