टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- भारत ने इतिहास रचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भूस्खलन व बाढ़ से 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की राहत की घोषणा

टीकाकरण मुहिम का अगला चरण एक मार्च से आरंभ हुआ, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने शुरू किए गए। देश में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से आरंभ हुआ था और 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू हुआ। कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत