ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता है, Kashmir में बोले PM, सही समय पर सही काम भी होंगे

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन के दौरान उन सात श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने परियोजना को पूरा करने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। उन्होंने अपनी पिछली यात्राओं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोगों की गर्मजोशी को याद करते हुए जम्मू-कश्मीर के साथ अपने गहरे संबंध पर भी विचार किया। अपने संबोधन के शुरूआत में उन्होंने कहा कि ये मौसम, ये बर्फ, ये बर्फ की सफेद चादर से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां, इन्हें देखकर दिल एकदम प्रसन्न हो जाता है। 2 दिन पहले हमारे मुख्यमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर यहां की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन तस्वीरों को देखने के बाद यहां आपके बीच आने के लिए मेरी बेसब्री और बढ़ गई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं एक बड़ी सौगात लेकर आपके एक सेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। कुछ दिन पहले मुझे जम्मू में आपके अपने रेल डिवीजन का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। ये आपकी बहुत पुरानी डिमांड थी। आज मुझे सोनमर्ग टनल देश को और आपको सौंपने का मौका मिला है। यानी जम्मू-कश्मीर की, लद्दाख की एक और बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आप पक्का मानिए, ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता है। हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi inaugurates Z-Morh Tunnel: पाकिस्तान के सीने में चुभेगी कश्मीर की Z मोड़ टनल, 30% तक बढ़ सकेगा कारोबार, जानें देश के लिए क्यों है ये खास?

मोदी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद ही 2015 में सोनमर्ग टनल के वास्तविक निर्माण का काम शुरु हुआ था। मुझे खुशी है कि इस टनल का काम हमारी ही सरकार में पूरा भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इस टनल से सर्दियों के मौसम में सोनमर्ग की कनेक्टिविटी भी बनी रहेगी। इससे सोनमर्ग समेत इस पूरे इलाके में टूरिज्म को भी नए पंख लगने वाले हैं। आने वाले दिनों में रेल और रोड कनेक्टिविटी के बहुत सारे प्रोजेक्ट्स जम्मू-कश्मीर में पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब तो कश्मीर वादी रेल से भी जुड़ने वाली है। मैं देख रहा हूं कि इसको लेकर भी यहां जबरदस्त खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज भारत, तरक्की की नई बुलंदी की तरफ बढ़ चला है। हर देशवासी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटा है। ये तभी हो सकता है, जब हमारे देश का कोई भी हिस्सा, कोई भी परिवार तरक्की से पीछे न छुटे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Bloc का Mega Plan, Ramlila Maidan में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Iran के सुरक्षा प्रमुख को JD Vance ने भेजा पत्र, Donald Trump चाहते हैं शांति वार्ता

Aviation Industry को चालू वित्त वर्ष में 38000 करोड़ रुपये तक के शुद्ध घाटे का अनुमान: ICRA

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job