मोदी रविवार को बस्ती, देवरिया और वाराणसी के चुनावी दौरे पर रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

लखनऊ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में बस्ती और देवरिया में रैली को संबोधित करेंगे जबकि वाराणसी में बूथ स्तर के पदाधिकारियों के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री और रैली प्रभारी अनूप गुप्‍ता ने शनिवार को एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को बस्ती के हथियागढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती तथा संत कबीरनगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। गुप्ता के अनुसार इस रैली में अंबेडकरनगर की अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों में लोग डिजिटलल माध्यम से भी जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बस्ती की रैली के बाद मोदी देवरिया की रैली में जायेंगे जहां वे सेंट्रल एकेडमी के पास, सोनू घाट पर देवरिया, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, पथरदेवा, भाटपार रानी, सलेमपुर और बरहज एवं गोरखपुर जिले की चौरीचौरा विधानसभाओं की संयुक्त रैली करेंगे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी