बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की दो दिनों की अपनी यात्रा के दौरान इस खाड़ी देश की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी। प्रधानमंत्री अपनी राजकीय यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचेंगे। वह मनामा में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस देश की यात्रा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: मैक्रों से मुलाकात के बाद मोदी बोले- भारत और फ्रांस की दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं टिकी

प्रधानमंत्री बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘बहरीन की मेरी यात्रा प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा होगी।’’ उन्होंने कहा कि वह बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वह अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे। 

प्रमुख खबरें

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan