मोदी नहीं होंगे RSS की तरफ से PM पद के उम्मीदवार, गडकरी के नाम पर हो रही है चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नागपुर। महाराष्ट्र के दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके ‘विचार’आरएसएस से मेल खाते हैं। आंबेडकर के इस बयान से उनकी पार्टी भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) और राहुल गांधी की अगुवाई वाली पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की संभावनाओं पर खतरा मंडरा रहा है। संवाददाताओं को संबोधित करते हुये आंबेडकर ने यह भी कहा कि केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नितिन गडकरी ‘आरएसएस के अगले प्रधानमंत्री’ होंगे।

आरएसएस, भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक है। आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है। आंबेडकर का आक्षेप ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में प्रस्तावित महागठबंधन में बीबीएम को शामिल करना चाहती है। हालांकि, आंबेडकर ने कांग्रेस को चिढ़ाते हुये पहले ही असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम के साथ वंचित बहुजन विकास आघाडी (वीबीवीए) बना लिया है। 

इसे भी पढ़ें: देश सुरक्षित हाथों में है, देश से ऊपर कुछ भी नहीं है: नरेंद्र मोदी

बी आर आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर वीबीवीए के लिए 12 लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं जिसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह ‘सांप्रदायिक’ एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल नहीं करेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा के कट्टर हिंदुत्व के खिलाफ कांग्रेस नरम हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है। नरम हिंदुत्व और मनुवाद पर कांग्रेस और आरएसएस के विचार मेल खा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Bengal में Holding Centres शुरू होते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच सीमा पार भागने की लगी होड़, Border पर लगी भीड़

Delhi Gymkhana Club Dispute | केंद्र ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा- 5 जून तक जगह खाली न होने पर भी नहीं होगा जबरन कब्जा, अपनाई जाएगी कानूनी प्रक्रिया

Nakshatra Astrology Girls: ये बेटियां होती हैं पिता की किस्मत का सितारा, करियर और बिजनेस में दिलाती हैं Success

Quad Foreign Ministers Meeting | एस. जयशंकर का बड़ा बयान- वैश्विक विकास और स्थिरता का मुख्य इंजन बना रहे हिंद-प्रशांत क्षेत्र