Nakshatra Astrology Girls: ये बेटियां होती हैं पिता की 'किस्मत का सितारा', करियर और बिजनेस में दिलाती हैं Success

By अनन्या मिश्रा | May 26, 2026

ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों को किसी भी व्यक्ति के जीवन से गहराई से जुड़ा माना जाता है। माना जाता है कि कुछ खास नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आती हैं। कुछ खास नक्षत्रों में जन्मी लड़कियों के कारण घर में समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। वहीं उनके जन्म से पिता के करियर और आर्थिक स्थिति में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलता है। यह लड़कियां अपने गुणों और संस्कार से परिवार का नाम रोशन करती हैं। साथ ही यह घर में आनंद का माहौल बनाए रखती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए शुभ मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: June 2026 Astrology: जून में बदलेगी ग्रहों की चाल, आपकी राशि के लिए क्या है शुभ या अशुभ?

रवि नक्षत्र

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है। इसलिए रवि नक्षत्र में जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियों में सूर्य के प्रभाव की वजह से निर्णय लेने की क्षमता, साहस और नेतृत्व गुण ज्यादा स्पष्ट होते हैं। यह लड़कियां जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ खड़ी रहती हैं।

रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र

रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्रों में जब चंद्रमा स्थित होता है, उस समय जन्मी लड़कियां परिवार में संतुलन और शांति बनाए रखने में सहायक मानी जाती है। इन लड़कियों के स्वभाव में धैर्य, प्रेम और संवेदनशीलता होती है। जिससे घर-परिवार के रिश्ते मजबूत होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्र

वहीं मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां प्रतिभाशाली और मेहनती होती हैं। वह अपनी काबिलियत के दम पर जीवन में आगे बढ़ती हैं और परिवार को भी सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती हैं। माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होती हैं और कई बार फैमिली में अहम भूमिका निभाती हैं।

प्रमुख खबरें

Don 3 Controversy | Ranveer Singh और Farhan Akhtar के बीच क्या हुआ? स्क्रिप्ट विवाद से लेकर 45 करोड़ के हर्जाने और बैन तक की पूरी कहानी

अमेरिका कॉकरोच पार्टी के मुखिया को भारत को सौंपे, US से बोले जयशंकर? जानें इसकी सच्चाई

Twisha Sharma Death Case | 7 लाख रुपये, गर्भपात का दुख और बदला बर्ताव- पति समर्थ सिंह ने पुलिस पूछताछ में किए कई बड़े दावे

नहीं बदला बांग्लादेश, भारत से तनाव के बीच तनाव के बीच पहले विदेशी दौरे पर चीन जा रहे तारिक रहमान