मोदी-योगी कारक ने उत्तर प्रदेश में ‘अपराध की संस्कृति’ खत्म कर दी: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि ‘‘मोदी-योगी’’ कारक ने उत्तर प्रदेश में ‘‘अपराध की संस्कृति’’ को खत्म कर दिया है तथा वह राज्य में सुरक्षा की गारंटी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रामपुर के दनियापुर एवं शंकरपुर गांवों में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के ‘पन्ना प्रमुखों’, ‘बूथ प्रमुखों’, किसानों, ग्रामीणों एवं अन्य लोगों से संवाद किया। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘एमवाई (मोदी-योगी)’ कारक लोगों की सुरक्षा एवं समृद्धि तथा राज्य में सुशासन की गारंटी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने ‘मुस्लिम-यादव’ कारक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस ‘एमवाई (मोदी-योगी)’ कारक ने ‘‘भ्रष्टाचार एवं अपराध की संस्कृति’’ को खत्म कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में एमवाई (मुस्लिम-यादव) कारक को समाजवादी पार्टी का वोट बैंक माना जाता है। 

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई