PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में दिव्यांगों के लिए शुरू होगी मोबाइल वैन सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर ‘जयपुर फुट यूएसए’ ने गुजरात के दिव्यांगों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग (प्रोसथेटिक फीटमेंट) प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘एक मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को मंजूरी दी। प्रख्यात भारतीय योग गुरु एवं स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एसवीवायएएसए) के कुलपति डॉ. एचआर नागेंद्र और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के मुख्य संरक्षक एवं बीएमवीएसएस के संस्थापक पदम भूषण डीआर मेहता वीर ने ऑनलाइन एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई। मेहता ने कहा ‘‘ हम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के खास मौके पर यह पहल शुरू कर रहे हैं।’’ ‘बीएमवीएसएस’ (जयपुर) के आठ योग्य ‘प्रोस्थेटिक्स’ पेशेवरों के साथ मोबाइल वैन, अपने पहले गंतव्य के रूप में मोदी के पैतृक निवास वडनगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने वैश्विक महामारी के बीच दिव्यांगों की मदद करने में ‘मोबाइल वैन’ के महत्व पर प्रकाश डाला। यह वैन अन्य जिलों और शहरों में भी जाएगी।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन