Mumbai ने आईपीएल में मुंबई और Chennai की प्रतिद्वंद्विता की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम लिवरपूल से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2023

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने शुक्रवार को अपनी टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब रिकॉर्ड पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता से की। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स चार खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है। साल 2022 में आईपीएल की बड़ी नीलामी के बाद बाद से दोनों टीमें संघर्ष कर रही है। मुंबई और चेन्नई की आईपीएल प्रतिद्वंद्विता को  आईपीएल की ‘एल क्लासिको’ के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने चोट से वापसी के बाद लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे टीम के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर का बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पास सिर्फ एक चीज की कमी है और वह है मैच में समय देने की। उसे बुरी तरह चोट लगी थी और वह लंबे समय बाद वापसी कर रहा हैं। एक गेंदबाज के तौर पर आपको मैच में लगातार गेंदबाजी करने की जरूरी होती है। वह टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ बेहतर होता जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह हमारी टीम का बड़ा गेंदबाज है और जब वह लय में रहता है तो पावर प्ले में तीन या चार विकेट निकाल लेते है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत

Nari Shakti Bill पर छलका PM Modi का दर्द, कहा- हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है

Strait Of Hormuz में गोलियों की गूंज! जहाजों पर फायरिंग, भारतीय सुपरटैंकर भी शामिल