मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे की सियासत में एंट्री, इस पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सानिया मिर्जा से भी खास रिश्ता

By अंकित सिंह | Jun 16, 2025

मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया है। मोहम्मद असदुद्दीन उन 69 महासचिवों में शामिल हैं, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में पार्टी नेतृत्व द्वारा तेलंगाना कांग्रेस में नियुक्त किया गया था। असदुद्दीन रणजी ट्रॉफी मैचों में भी खेल चुके हैं और अब अपने पिता की तरह राजनीति में प्रवेश करेंगे। 35 वर्षीय असदुद्दीन की नियुक्ति हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट के खाली होने के बाद हुई, जब विधायक मगंती गोपीनाथ की रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। 

इसे भी पढ़ें: One Nation One Election पर JPC की बड़ी बैठक, हरियाणा और चंडीगढ़ के राजनीतिक दल शामिल

अपनी नयी भूमिका को ‘‘बड़ी जिम्मेदारी’’ बताते हुए असदुद्दीन ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कांग्रेस के मूल्यों के प्रति लड़ने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने 15 वर्ष से राजनीति में सक्रिय अपने पिता को भी प्रेरणास्रोत बताया। मुरादाबाद से पूर्व लोकसभा सदस्य अजहरुद्दीन ने 2023 में जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने क्रिकेट क्यों छोड़ दिया, असदुद्दीन ने कहा कि एक खिलाड़ी का करियर छोटा होता है और सफलता में समय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से विवाहित असदुद्दीन ने कहा, “मुझे लगा कि क्रिकेट में मेरा समय खत्म हो गया है। मैंने सोचा कि मैं कुछ और करूं, जिसमें मेरा जुनून हो।” जब असदुद्दीन को तेलंगाना कांग्रेस का महासचिव बनाया गया तो यह अजहरुद्दीन के लिए ‘‘गर्व और भावनात्मक क्षण’’ था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात