बाबर आजम और माइक आर्थर ने किया पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद, मोहम्मद हाफिज का बड़ा खुलासा

By Kusum | Feb 21, 2024

पाकिस्तान क्रिकेट में एक के बाद एक बवाल सामने आ रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में उठापटक का दौर शुरू हुआ है। जो अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ल्ड कप 2023 तक पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम थे और वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद उन्होंने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पाकि्स्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर पद पर मोहम्मद हफीज को बैठाया गया, लेकिन कुछ दिन पहले उनसे ये पद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वापस छीन भी लिया। मोहम्मद हफिज ने जब ये पद छोड़ा है, कुछ बड़े खुलासे कर चुके हैं। 

पाकिस्तान के स्पोर्ट्स शो द पवेलियन पर हफीज ने कहा कि, जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो मैंने खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा था। मैंने ट्रेनर से इसको लेकर बात की थी, और ट्रेनर ने मुझे जवाब दिया कि 6 महीने पहले टीम डायरेक्टर यानी मिकी आर्थर और कप्तान (बाबर आजम) और हेड कोच ने मुझे खिलाड़ियों की फिटनेस चेक करने के लिए मना कर दिया था और कहा था कि फिटनेस हमारी प्राथमिकता नहीं है। खिलाड़ियों को अपने हिसाब से खेलने के लिए कहा गया था। 

हफीज ने आगे कहा कि, जब 6 महीने बाद मैंने खिलाड़ियों की फिटनेस चेक की, फैट लेवल जो बहुत ज्यादा अहम होता है तो वह ज्यादातर खिलाड़ियों का जो टेस्ट खेलने आए थे सभी खिलाड़ियों का जो स्टैंडर्ड लेवल का सबसे करीब डेढ से पौने दो गुणा ज्यादा था। उसके बाद स्टैमिना चेक करने के लिए दो किमी प्लेयर्स को भगाया जाता है, उसे ज्यादातर खिलाड़ी पूरा भी नहीं कर पाए थे। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर