क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को मिला सम्मान, तेलंगाना पुलिस में DSP बने

By Kusum | Oct 11, 2024

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना के पुलिस उपाधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने के बाद आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। तेज गेंदबाज के साथ सांसद एम अनिल कुमार यादव, टीजीएमआरईआईएस के अध्यक्ष मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरैशी भी मौजूद थे। सीएम रेवंत रेड्डी ने पहले घोषणा की थी कि सिराज को प्रतिष्ठित ग्रुप-1 सरकारी पद मिलेगा। 

मोहम्मद सिराज भारत के तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक 29 टेस्ट, 44 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं। वह भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप में भी वह खेल चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल