मोहम्मद शमी ने भी माना, टीम में एक स्पिनर होना चाहिए था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

 पर्थ। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा कि भारत ने पूर्णकालिक स्पिनर टीम में नहीं रखकर गलती की क्योंकि पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी और आस्ट्रेलिया के नाथन लियोन इस पर अब तक सात विकेट ले चुके हैं। भारत ने दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच में 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 112 रन बनाये हैं।


यह भी पढ़ें: भारत के पांच विकेट पर 112 रन, आस्ट्रेलिया जीत की दहलीज पर

उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय बाद हम सभी तेज गेंदबाजों के साथ उतरे और हमने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। चार साल पहले हम ऐसा करने के अनुभवी नहीं थे। आपने चार साल पहले से हमारी गेंदबाजी में अंतर देखा होगा।’’ भारत एडीलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। शमी ने कहा, ‘‘दूसरे छोर पर अच्छे गेंदबाज होने से मदद मिलती है जिसकी सोच आपकी तरह है। इससे दबाव बनता है और कुछ अवसरों पर आपको पता तक नहीं चलता कि कब मैच आपके पक्ष में मुड़ गया। कई बार दूसरे छोर का गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्