वेस्टइंडीज पर जीत का श्रेय मोहम्मद शमी ने अपने आपको दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि पिछले 18 महीनों में इतना कुछ झेलने के बाद अब शानदार प्रदर्शन के हकदार भी वह खुद ही हैं। शमी ने कहा गुरुवार को विश्व कप में वेस्टइंडीज पर 125 रन की जीत के बाद कहा कि श्रेय। और किसको, बस मुझे। मैं खुद को पूरा श्रेय देता हूं। शमी को पिछले डेढ़ वर्ष में घरेलू हिंसा के आरोपों से जूझना पड़ा जिसके बाद लंबित जांच तक उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया और फिटनेस के आधार पर उन्हें एक टेस्ट मैच से भी बाहर बैठना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो पंत को चौथे नंबर पर खिलाता: पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बारे में शमी ने कहा कि फिटनेस पर काम करना टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने कहा कि यह केवल ‘यो यो’ टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है। मैं विफल रहा वो एक अलग बात है लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह