भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे पाक खिलाड़ी रिजवान, बोले- कृपया अपने स्टार का करें सम्मान

By अनुराग गुप्ता | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली। दुबई में खेले जा रहे टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार हराकर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस दौरान भारतीय खेमे के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाया गया। 

इसी बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने मोहम्मद शमी के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि एक खिलाड़ी को अपने देश और अपने लोगों के लिए जिस तरह के दबाव, संघर्ष और बलिदान से गुजरना पड़ता है, वह अतुलनीय है। मोहम्मद शमी एक स्टार हैं और वह वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। कृपया अपने स्टार का सम्मान करें। इस खेल को लोगों को एक साथ लाना चाहिए और उन्हें विभाजित नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पाक के पूर्व क्रिकेटर वकार युनूस बोले, मैदान पर रिजवान ने जो नमाज पढ़ी थी वो मेरे लिए स्पेशल थी 

दरअसल, भारत की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 3.5 ओवर में सर्वाधिक 43 रन दिए और कोई विकेट चटकाने में भी कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं।

भले ही भारत ने इस मुकाबले को गंवा दिया हो लेकिन मुकाबले के बाद खेलभावना का प्रदर्शन किया। मुकाबला खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विपक्षी खेमे के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को गले लगाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं भारतीय टीम के मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। जिसमें शोएब मलिक भी शामिल थे और तो और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से हाथ भी मिलाया।  

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट