मोहम्मद शमी ने किया खुलासा, बीच मैदान में रोहित शर्मा को कब आता है गुस्सा? जानें यहां

By Kusum | Aug 22, 2024

बुधवार को CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-24 का आयोजन किया गया। इसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 'वनडे बॉलर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। शमी के अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट ऑफ द ईयर जबकि विराट कोहली को मेंस वनडे बैट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में शमी ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बताया कि जब वह मैदान में होते हैं तो रोहित को किस बात पर सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। 

CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में यशस्वी जायसवाल को मेंस टेस्ट बल्लेबाज ऑफ द ईयर जबकि आर अश्विन को मेंस टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। साथ ही इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को भी अवॉर्ड दिया गया। 

वहीं तेज गेंदबाज शमी ने इस कार्यक्रम के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कहा कि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित की सबसे अच्छी बात ये है कि वह आपको पूरी आजादी देते हैं, लेकिन उसके बाद अगर आप उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो फिर वह आपको एडवाइस देते हैं कि क्या करना चाहिए। हालांकि, इसके बाद भी अगर प्रदर्शन ठीक नहीं होता है तो फिर हम उनके रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर देखते हैं और उनके बिना बोले हम समझ जाते हैं। हालांकि, इसके बाद वो सामने मुस्कुराते हुए आते हैं, लेकिन हमारे लिए इतना ही काफी होता है। 

फिलहाल, शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही इस खिताब को उन्हें दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में शमी नहीं खेले थे। जबकि रोहित शर्मा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन रहा, उनकी कप्तानी भी शानदार रही थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी। जिस कारण टीम इंडिया खिताब से दूर हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल