Prabhasakshi NewsRoom: Kejriwal के सवालों का सीधे सीधे तो नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से Mohan Bhagwat ने दे दिया जवाब!

By नीरज कुमार दुबे | Sep 26, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली पर किए गए पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। हालांकि इन सवालों के जवाब में आरएसएस की ओर से सीधे-सीधे तो कोई टिप्प्णी नहीं की गयी है लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के एक संबोधन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत के पास दुनिया की समस्याओं का जवाब है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन परंपरा मजबूती से विविधता और किसी को भी खारिज नहीं करने के भाव में विश्वास करती है। आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर दयाशंकर तिवारी मौन द्वारा लिखी गई किताब के विमोचन के लिए नागपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावगत ने कहा कि जब भारत का उदय होगा, डगमगाती हुई दुनिया को तब रास्ता मिल जाएगा। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि पिछले 2,000 वर्षों में किए गए जीवन-संबंधी प्रयोग लोगों के जीवन में खुशी और शांति लाने में असफल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत जमीन मात्र नहीं, भारत में सनातन है : मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दुनिया वास्तव में एक है लेकिन यह विविधता चाहती है, इसलिए विविधता है। विविधता को खत्म कर के एक बनना, यह आगे बढ़ने का रास्ता नहीं है। विविधता में रहते हुए भी हमें यह समझना चाहिए कि हम एक हैं। विविधता एक सीमा तक पहुंच जाती है जिसके बाद एकता आ जाती है।’’ महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘वह बदलाव खुद में कीजिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। आप वह बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत में वैश्विक समुदाय के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान देने की क्षमता है। भागवत ने कहा, ‘‘हम सभी को दुनिया का मार्गदर्शक बनने का संकल्प लेना चाहिए।''

प्रमुख खबरें

Nagaland के Kiphire में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी में 1 की मौत और कई घर खाक

Dhruv Rathee का आरोप, घर से सादे कपड़ों में आए लोगों ने किया अगवा

Shardiya Navratri 2026 पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का चमकेगा करियर और धन लाभ होगा

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला