Rajiv Gandhi Death Anniversary | '21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता': पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और खरगे ने पूर्व PM राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | May 21, 2026

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक 'वीर भूमि' जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार सुबह तड़के ही गांधी परिवार और कांग्रेस के शीर्ष नेता 'वीर भूमि' पहुंचे। वहां आयोजित प्रार्थना सभा में नेताओं ने दिवंगत नेता के देश के प्रति दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर नेताओं ने उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics | DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का प्रगतिशील दृष्टिकोण, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी सभी के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी। राजीव गांधी 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Ashwini Vaishnaw और मोहन यादव ने Madhya Pradesh में दो नए रेलखंड राष्ट्र को समर्पित किए

शहरी नियोजन में शुरू से जुड़े Urban Transport, आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार: Manohar Lal

Delhi Police Headquarters पहुंचे Amit Shah, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की 3 घंटे समीक्षा

Air India और एक्सप्रेस ने Saudi Arabia की उड़ानें 7 नवंबर तक रोकीं