मोहन भागवत ने दिल्ली में मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से शुक्रवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की। जोशी ने बाद में ट्विटर और फेसबुक पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी से आज आवास पर भेंट।’’ मुरली मनोहर जोशी (86 वर्ष) ने हालांकि इस मुलाकात का ब्यौरा नहीं दिया। गौरतलब है कि जोशी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के एक सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल

BJP सिर्फ RSS का औजार, सहयोगी नहीं, Registration विवाद पर Priyank Kharge ने खोला मोर्चा