भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाएं खोलने पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाओं का नेटवर्क स्थापित करने पर शुक्रवार को जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संघ सभी को साथ लेकर चलने वाले एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करे।भागवत बृहस्पतिवार को चार दिनों की यात्रा पर केंद्र शासित प्रदेश पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व सबको साथ लेकर चलता है: भागवत

 इस दौरान वह बुद्धिजीवियों और प्रमुख नागरिकों से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों --जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर की यह उनकी पहली यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: भागवत ने प्रशासन में संघ के हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी