मोहन भागवत बोले: संघ में केवल हिंदू पर हिंदू धर्म नहीं, सांस्कृतिक पहचान है

By Ankit Jaiswal | Nov 09, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि संघ में केवल हिंदुओं को शामिल किया जाता है, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “हिंदू” कोई धर्म नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है। उनका कहना था कि जो भी भारत की भूमि का पुत्र है, वह हिंदू है, चाहे वह किसी भी मत या पंथ से क्यों न जुड़ा हो।

उन्होंने आगे कहा कि “संघ की शाखाओं में मुसलमान भी आते हैं, ईसाई भी आते हैं, और अन्य सभी जातियों के लोग भी। लेकिन हम किसी की गिनती नहीं करते, न ही यह पूछते हैं कि कौन किस धर्म का है। हम सब भारत माता के पुत्र हैं, यही संघ का कार्य करने का तरीका है।”

गौरतलब है कि एक दिन पहले मोहन भागवत ने कहा था कि “भारत के प्रति जिम्मेदारी हिंदुओं की है,” और संघ का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज को संगठित कर राष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में कोई “अहिंदू” नहीं है, क्योंकि सभी भारतीयों की पूर्वजों की जड़ें एक ही हैं।

भागवत ने कहा था, “भारत में सभी लोग एक ही वंशजों के हैं, चाहे वे मुस्लिम हों या ईसाई। वे सभी भारतीय संस्कृति से ही निकले हैं, बस उन्हें यह याद नहीं या भुला दिया गया है।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि “सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र की आत्मा है” और भारत की एकता को बनाए रखने के लिए संगठित समाज आवश्यक है। उनके शब्दों में, “हमारी परंपरा विविधता में एकता की है। विविधता हमारी एकता की सजावट है।”

बता दें कि संघ का यह विचार लंबे समय से यही रहा है कि ‘हिंदू’ शब्द धार्मिक सीमाओं से परे भारत की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। भागवत के ताज़ा बयान को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि संघ का उद्देश्य विभाजन नहीं बल्कि साझा भारतीय संस्कृति के आधार पर एकता स्थापित करना है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह