Odisha CM Mohan Charan Majhi ने Balasore में गर्भवती महिला को बचाने वाले बचाव दल की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को बालासोर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकालने वाले आपदा प्रतिक्रिया दलों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में हर नागरिक की सुरक्षा और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली से बाढ़ की स्थिति पर नज़र रख रहे माझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘आपकी सुरक्षा और सेवा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि नुआपाड़ा जिले के बोडेन ब्लॉक स्थित दरागांव के पास बीरीघाट नदी में फंसे 27 लोगों को खरियार अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने एक सफल संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित किनारे पहुंचा दिया। बचाए गए लोगों में 20 पुरुष, चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआत में आठ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन राहत एवं बचाव दलों ने तलाश जारी रखी और सभी 27 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर तालमेल से चलाए गए इस अभियान के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश प्रभाकर पाटिल ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कुल 123 राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह, राज्य आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) की 14 और अग्निशमन सेवा की लगभग 103 टीमें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी में एम.ए. (एजुकेशन) एवं बी.ए. ऑनर्स (एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में स्पॉट प्रवेश प्रारम्भ

Sawan 2026: व्रत शुरू करने से पहले जरूरी है संकल्प लेना, जानें इसका सही तरीका

Bankipur उपचुनाव: BJP और Prashant Kishor के लिए प्रतिष्ठा का महामुकाबला, कौन जीतेगा?

भारत को मिलेगा पहला Telecom Manufacturing Zone, Jyotiraditya Scindia और Mohan Yadav ने Gwalior को दी बड़ी सौगात