अबरार अहमद की शादी में पहुंचे मोहसिन नकवी, ट्रॉफी चोरी पर दी बेशर्मी वाली प्रतिक्रिया

By Kusum | Oct 07, 2025

पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद की कराची में शादी हुई जिसमें पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी शिरकत की। वह पिछले कई दिनों से एशिया कप 2025 ट्रॉफी के कारण चर्चा में है। अबरार की शादी में भी वह इस सवाल से बच नहीं पाए जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेने से मना नहीं किया था। एक और सवाल नकवी से पूछा गया कि अब एशियाकप का भविष्य क्या है? इस पर एसीसी अध्यक्ष से बेशर्मी वाली प्रतिक्रिया देखने को मिली। 

नकवी जब अबरार की शादी में पहुंचे तो इसमें पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भी मौजूद थे। शादी से निकलते हुए पत्रकार ने उनसे पूछा कि सूर्यकुमार यादव ने तो मना किया है कि उन्होंने ट्रॉफी लेने से मना नहीं किया था। इस पर नकवी बेशर्मी से हंसते हुए दिखे साथ ही पत्रकार ने उनसे पूछा कि एशिया कप का भविष्य क्या है इस पर भी पीसीबी चीफ हंसते रहे, लेकिन कुछ नहीं बोले। 

हालांकि, बीसीसीआई इस मामले में लीगल एडवाइस ले रहा है। एसीसी की बैठक में भी बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी से इस बारे में सवाल पूछा। नकवी ने कहा था कि सूर्यकुमार यादव उनके ऑफिस में आकर ट्रॉफी ले सकते हैं। इस पर बीसीसीआई ने साफ मना कर दिया था कि जब उनसे स्टेडियम में ट्रॉफी नहीं ली गई तो ऑफिस में आकर ट्रॉफी लेने का कोई सवाल नहीं बनता। 

प्रमुख खबरें

Weather Update | क्या उत्तर भारत को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत? IMD ने 13 जून तक इन राज्यों में जताया बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

भारत के मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day

पक्षपाती और कानून के खिलाफ: राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन

Middle East Tension | दावों और खंडन का दौर! डोनाल्ड ट्रंप बोले- हमलों के बाद ईरान ने किया सीधा फोन, तेहरान ने कहा- सरासर झूठ