योगी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए मोहसीन रजा को मिला इनाम, उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष बनाए गए

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रजा को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिल गया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष के रूप में गवर्नर ने विधान परिषद के सदस्य मोहसिन रजा के निर्वाचन को अधिसूचित किया। रजा ने गुरुवार को इस पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले यह पद सपा के नेता और रामपुर से सपा के विधायक आजम खान के पास था। मालूम हो कि राजा जोगी सरकार के पिछले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्री रहे लेकिन उन्हें योगी सरकार के इस कार्यकाल में मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई थी। योगी सरकार के इस कार्यकाल में मोहसिन रजा की जगह इस बार अल्पसंख्यक कोटे से दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाया गया है।

रजा ने यह भी कहा था कि बीजेपी पर 24 करोड़ जनता ने यकीन किया। देश की 125 करोड़ जनता के लिए आदरणीय मोदी जी से लेकर हम सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ काम करेंगे। कोविड के दौर में हमारे कार्यकर्ताओं ने घरों से निकलकर काम किया और लोगों तक योजनाएं पहुंचाईं। उसी का परिणाम चुनाव में देखने को मिला। हमने कोरोना काल के दौरान लोगों की जिंदगी और अजीविका का बचाने के लिए काम किया। इसीलिए जनता ने हमें दोबारा अपनी सेवा के लिए चुना।

बता दें योगी सरकार में इस बार राज्यमंत्री के तौर पर दानिश आजाद अंसारी भाजपा के इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। उनको अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में यह विभाग मोहसिन रजा के पास था। 

प्रमुख खबरें

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश

Gaza के Khan Younis में मारा गया Hamas का वित्त प्रमुख, इज़राइली सेना का दावा

Asian Games में भारत ने 4x400M Mixed Relay में रजत और 10,000M में सीमा ने कांस्य जीता