Mole Astrology: चेहरे के इन हिस्से में मौजूद तिल खोलते हैं जिंदगी से जुड़े कई राज, जानिए इनका महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jun 29, 2023

हर इंसान के शरीर में तिल होते हैं। कुछ तिल जन्म के समय से ही शरीर पर मौजूद होते हैं तो कुछ तिल बाद में उभर आते हैं। हर तिल का विभिन्न आकार और रूप-रंग होता है। कुछ तिल हल्के तो कुछ गहरे रंग के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह तिल व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं। इस तिलों का काफी महत्व होता है। तिल के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Copper Triangle: घर में तांबे का त्रिकोण रखने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी नकारात्मकता

माथे पर तिल

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर तिल होता है। तो यह उसके जीवन में प्रेम की निशानी को दर्शाने का काम करता है। बता दें कि माथे के दाईं ओर तिल होना शुभ होता है। वहीं यदि माथे के बाईं ओर तिल है तो व्यक्ति के जीवन में परेशानी और समस्या हो सकती है।

गाल पर तिल

बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के गाल के बीचो-बीच तिल होता है। तो ऐसा व्यक्ति स्वभाव से भावुक होता है। वह बातों का जल्दी अच्छा या बुरा मानते हैं। हालांकि ऐसे लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

नाक पर तिल

जिन लोगों के नाक पर तिल होता है वह काफी पैसे वाले होते हैं। इन लोगों को घूमने-फिरने और खर्चा करने का काफी शौक होता है।

होंठ के ऊपर तिल

जिन व्यक्तियों के होंठ ऊपर बाईं ओर तिल होता है। ऐसे लोग दिल के साफ और खुले मिजाज वाले लोग होते है। यह अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं।

ठोड़ी पर तिल 

जिन लोगों के ठोढ़ी पर तिल पाया जाता है। वह अपने आपको सीमित रखना पसंद करते हैं और खुद से मतलब रखते हैं। इन लोगों को किसी से ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

Sugauli Treaty की मूल प्रति Nepal के पास नहीं, विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने दी जानकारी

Mohan Bhagwat New York में 29 अगस्त को भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

Donald Trump प्रशासन में अमेरिका ने 1.75 लाख से अधिक US Visa रद्द किए

Delhi Weather: राजधानी में बारिश के बाद AQI 89 दर्ज, आईएमडी ने जारी किया Yellow Alert