कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं के कपड़े मुफ्त धोने और इस्त्री करने की सुनाई सज़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले की एक अदालत ने महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े धोने और इस्त्री करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अविनाश कुमार ने यह आदेश आरोपी ललन कुमार साफी की जमानत मंजूर करते हुए दिया।

इसे भी पढ़ें: कैमिकल डालकर पति के शव को गला रही थी पत्नी तभी हुआ ब्लास्ट और फिर....

आरोपी इस साल अप्रैल से जेल में है, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि वह कपड़े धोने का काम करता है और समाज की सेवा करना चाहता है। याचिकाकर्ता के वकील ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता सुलह के लिए तैयार है और इस आशय का एक हलफनामा संलग्न किया गया है। अदालत ने आरोपी को जमानत देते हुए आदेश दिया कि वह अगले छह महीने तक अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े धोकर इस्त्री करेगा।

प्रमुख खबरें

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया