By एकता | Dec 14, 2021
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और मोनालिसा जाने माने चेहरों में से एक हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई गानों में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में और बाहर दोनों ही बेहद मशहूर हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। लाखों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। दोनों की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है कि इनका गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो जाता है। बड़ी संख्या में लोग इन दोनों के म्यूजिक वीडियोज को देखना पसंद करते हैं।
इन दिनों पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना "फाट जाई चोली हो" सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। हालाँकि यह गाना काफी पुराना है पर आज भी लोग इसको खूब पसंद कर रहें हैं। गाने की वीडियो पर व्यूज और कमेंट लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। गाने में मोनालिसा ने एक लाल रंग की साडी पहनी हुई है वहीं पवन सिंह ने सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई है। वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा जंगल में चारपाई पर लेटकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं, दोनों की सिज़लिंग केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। मोनालिसा की बात करें तो गाने में वे बेहद ही बोल्ड दिख रही हैं और अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल करने में लगी हुईं हैं।
फिल्म जिद्दी आशिक के इस गाने "फाट जाई चोली हो" को भोजपुरी गायिका कल्पना ने गाया हैं और इसे विनय बिहारी ने लिखा हैं। गाने की वीडियो को अब तक लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर पवन सिंह और मोनालिसा के फैंस आग वाले और दिल वाले इमोजी कमेंट करके अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूट्यूब यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है गाने के बाद चोली सच में फट गई होगी"। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "भोजपुरी की ऐसी की तैसी करने वाला अश्लील गाना"।