39 साल की उम्र में मोनालिसा ने क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहनकर ढाया कहर, फैंस बोले- रेड इज हॉट

By एकता | Jan 14, 2022

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की। अपलोड होते ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी हैं। अभिनेत्री की फैंस को भी उनका क्यूटनेस वाला हॉट अवतार काफी पसंद आ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच येलो बिकिनी में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई मौनी रॉय


वायरल हो रहीं तस्वीरों में मोनालिसा ने रेड प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ सेम प्रिंट की मिनी स्कर्ट पहनी हुई हैं। एक हाथ में ब्रेसलेट और हार्ट शेप के बड़े-बड़े ईयरिग के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। मोनालिसा के फैंस उनके इस बोल्ड लुक पर फ़िदा हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों पर लव और फायर वाले इमोजी के साथ लोग अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "सेक्सी "। एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, "रेड इज हॉट"।

 

 

इसे भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर दर्शन करने पहुंचे अजय देवगन, 41 दिनों तक की थी कड़ी साधना!

 

अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ फोट, वीडियो शेयर करती रहती हैं। काम की बात करें तो मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2016 में कलर टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2017 में अपने पति विक्रांत के साथ नच बलिये के आठवे सीजन में नजर आई। स्टार प्लस के शो नजर में मुख्य भूमिका निभाकर उन्हें घर घर पहचान मिली।

 

प्रमुख खबरें

मनरेगा को बदलना ‘ऐतिहासिक गलती’ है, सचिन पायलट ने नई योजना VB-G RAM G का किया विरोध

Jagannath Rath Yatra Row | परंपरा से खिलवाड़! पुरी जगन्नाथ मंदिर ने PM मोदी का खींचा ध्यान, बेवक्त रथ यात्रा रोकने की अपील

गुजरात की GIFT City में शराबबंदी खत्म, सरकार ने दी पीने और पिलाने की अनुमति, परमिट की जरूरत खत्म

Delhi Dwarka Murder Case | दिल्ली के द्वारका में महिला की गला घोंटकर हत्या, लापता पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज