प्रवेश वर्मा के आवास पर महिलाओं को बांटे जा रहे पैसे, आतिशी ने लगाया बड़ा आरोप, BJP नेता ने दिया जवाब

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आप के खिलाफ केंद्र पर साजिश का आरोप लगाने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा पर अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को नकदी बांटने का आरोप लगाया है। आतिशी ने दावा किया कि भाजपा मतदाता कार्डों की जांच कर रही है और उस निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों को पैसे बांट रही है, जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं। आतिशी ने खास तौर पर बीजेपी के पूर्व सांसद परवेश वर्मा की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपने आधिकारिक आवास पर नकदी बांटते हुए पकड़ा गया था। 

आप नेता ने दावा किया कि मैं ईडी और सीबीआई को बताना चाहती हूं कि परवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी हुई है, आप अभी जाएं। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहती हूं कि वह ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापेमारी करवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम आधिकारिक तौर पर इसकी शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से करेंगे। जिस पैम्फलेट के साथ पैसे बांटे जा रहे हैं उसमें पीएम मोदी और जेपी नड्डा की भी तस्वीर है। 

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज मैंने दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आप सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आतिशी जी और केजरीवाल जी हमारे काम की सराहना कर रहे हैं। मैं यहां महिलाओं का दुख देख रहा हूं, जो केजरीवाल जी को पिछले 11 साल में नहीं दिखा। 

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले- मैंने सभी चुनौतियों का साहस के साथ किया सामना, मेरे ऊपर सत्ता हावी नहीं होती

उन्होंने कहा कि जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न उनके पास राशन कार्ड है, न ही उनके पास नौकरी है। दवा की कोई सुविधा नहीं है। मैंने तय किया कि हम हर महीने अपनी संस्था की ओर से एक योजना बनाएंगे और मासिक आधार पर उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की ख़ुशी है कि कम से कम जो शराब दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बाँट रहे थे, कम से कम मैं यहाँ नहीं बाँट रहा हूँ। 

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में लोकतंत्र खतरे में? Jagan बोले- Naidu सरकार में कानून व्यवस्था चौपट, बदले की राजनीति चरम पर!

Jagannath Rath Yatra को UNESCO सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा की केंद्र से मांग

EPS-95 पेंशनधारक: जंतर-मंतर पर न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Brij Bhushan केस में बरी होते ही Vinesh Phogat का वार: सिस्टम ने दिया धोखा, न्याय नहीं मिला!