Ank Jyotish 30 April: इन मूलांक वालों पर होगी Money की बरसात, जानें क्या कहता है आपका Lucky Number

By अनन्या मिश्रा | Apr 30, 2026

आज यानी की 30 अप्रैल 2026 का दिन अनुशासन और गंभीरता लेकर आया है। आज का मूलांक 3 है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जोकि जीवन में ज्ञान, रचनात्मकता और अनुशासन का प्रतीक होता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक आज का दिन किसी भी काम में जल्दबाजी या शॉर्टकट लेने का नहीं है। बल्कि आज का दिन पूरे मन और लगन के साथ अपने कामों पर ध्यान देने का है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक की सभी जातकों के लिए 30 अप्रैल 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2026: Lord Narasimha का पर्व, जानें अधर्म पर धर्म की जीत का सही Puja Time और पूजन विधि

मूलांक 2

इस मूलांक के लोग अपने विचारों और भावनाओं को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। शांत रहकर दिन बिताना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन दूसरों को सलाह देने से बचना चाहिए। क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें। संयम और धैर्य बनाए रखने की स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले लोगों के लिए आज का दिन चिंताओं और अस्थिरता से भरा रह सकता है। कोई बड़ा निर्णय टाल दें। मानसिक तनाव या चोट की संभावना को देखते हुए सावधानी जरूर रखें। घर में पूजा-पाठ या आध्यात्मिक कार्य करने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिल सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी सावधारी जरूर रखें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जहां बिजनेस से जुड़ी कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए संयम जरूर रखें। किसी बेटी या बहन को उपहार देना शुभ परिणाम ला सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लिए आज का दिन कुछ बाधाओं और सावधानियों से भरा रहता है। इसलिए सेहत और यात्रा का खास ध्यान रखें। अचानक धन अटकने से नुकसान की संभावना हो सकती है। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और पारिवारिक माहौल को अच्छा रखने के मौके मिलेंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के लिए दिन की शुरूआत अच्छी हो सकती है। लेकिन धीरे-धीरे थकान और आलस बढ़ सकती है। काम में मन लगने से परिवार के हल्की नोकझोंक हो सकती है। इसलिए सक्रिय रहना जरूरी है। ध्यान और योग करने से दिन बेहतर और ऊर्जावान बनेगा।

मूलांक 9

मूलांक 9 के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आप किसी जरूरी काम की शुरूआत करने का विचार कर सकते हैं। आपकी उदारता और मदद करने की भावना से आपको सम्मान मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

प्रमुख खबरें

IRGC का बड़ा आरोप, दुनिया में अशांति फैला रहा America, फेल हुई Trump की रणनीति

Trump-Putin की Ceasefire डील पर Zelenskyy को शक, पूछा- ये Moscow की कोई नई चाल तो नहीं?

Persian Gulf विदेशी ताकतों का अखाड़ा नहीं, Iran के President की America को सीधी चेतावनी

Thomas Cup Quarter-Final: खिताब बचाने की जंग, मजबूत Chinese Taipei से होगी भारत की भिड़ंत