Uttarakhand में मानसून की दस्तक, मुख्यमंत्री धामी ने बारिश से उत्पन्न हालात का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने और अगले कुछ दिन तक बारिश जारी रहने के पूर्वानुमान के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा कर प्रदेश के हालात का जायजा लिया तथा चारधाम श्रद्धालुओं से मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित नियंत्रण कक्ष में मौजूद विभिन्न अधिकारियों से प्रदेश में बारिश की स्थिति और उससे हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी ली। धामी ने अधिकारियों को उन जिलों के साथ लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया, जहां अत्यधिक बारिश हो रही है और आगे भी भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है, ताकि आपात स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें: AAP है भाजपा की बी-टीम, लोकसभा चुनाव में मप्र में इसे कोई सीट नहीं देंगे: कांग्रेस विधायक

मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा, “मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि अगर मौसम ज्यादा खराब हो, तो वे अपनी यात्रा को रोक दें और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार चलें।” इस बीच, विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान