मानसून में राजस्थान के 33 में से 32 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

मानसून के आगमन से लेकर अभी तक राजस्थान के 33 में से 32 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सिर्फ एक जिला ऐसा है जहां ‘अति अल्पवृष्टि’ हुई है। जल संसाधन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैसलमेर ‘अति अल्पवृष्टि’ की श्रेणी में है जहां सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे भी कम बारिश हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी जयपुर सहित 14 जिलों में असामान्य अतिवृष्टि हुई है जबकि इतने ही जिलों में अतिवृष्टि हुई है। चार जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के 690 बांधों में जल भंडारण 16 जुलाई को कुल क्षमता 12580.03 एमक्यूएम का 58.55 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 44.54 प्रतिशत था।

14 जिलों अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, करौली, कोटा और प्रतापगढ़ में ‘अतिवृष्टि’ हुई है। वहीं, जिन चार जिलों में सामान्य वर्षा हुई है वे हैं... बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर और झालावाड़ जबकि जैसलमेर अति अल्पवृष्टि श्रेणी में है। विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटों की अवधि में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। इस दौरान बूंदी के नैनवा में 11 सेमी, दौसा के लालसोट में 10 सेमी और कई अन्य स्थानों पर बारिश 10 सेमी से कम दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, रविवार सुबह से शाम तक कोटा में 35.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद गंगानगर में 23.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य स्थानों पर 24 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर और मंगलवार को झुंझुनू, सीकर और चूरू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख खबरें

Emergency In India 1975 | आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : PM मोदी

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान